गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

पंचायत सहायक के मानदेय के बढ़ोतरीकरण, स्थाईकरण करने की मांग को लेकर संघर्ष छेड़ने का किया गया ऐलान

रिसिया/बहराइच। कांग्रेस कमेटी राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के संयोजन में आज ब्लॉक रिसिया के अन्तर्गत भोपतपुर चौकी नानपारा बहराइच मार्ग पर उत्तर प्रदेश के लगभग 56.642 पंचायत सहायकों में मानदेय के बढोत्तरी तथा उनका स्थाईकरण करने की मांग को लेकर बडे पैमाने पर संघर्ष छेडने का ऐलान किया गया है। जिसके लिए 12 मार्च को दाण्डी मार्च दिवस पर पदयात्रा निकाल कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि विगत वर्ष 2021 में ग्रामीण जनों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को प्रदेश के लगभग 56.642 गांवो में पंचायत सहायकों की नियुक्ति का अभियान चलाकर मात्र 6000 प्रतिमाह/मानदेय देने जैसे घोषणा पर सेवारत किया था ; जिन्हें 16000 पंचायत सचिवों के अधीनस्थ छोटे बडे़ कामों को निपटा कर सचिवों के समकक्ष व अधिकारियों के समक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाहन करेंगे। इन पंचायत सहायकों को मात्र ₹6000 मानदेय से इनके जीविकोपार्जन के लिए बहुत कम है। जिनसे कार्य अधिक लिये जाते हैं और मानदेय बहुत कम दिया जाता है। ऐसी दशा में हम कांग्रेस जन उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों के हित में संघर्ष छेडकर उनके मानदेय में बढोत्तरी करने के साथ साथ उनके स्थाईकरण हेतु निर्णायक लड़ाई लडेंगे ; जिससे कि उन्हें उनके हिसाब से न्याय मिल सके। इस दौरान आजादी के धरोहरों की उपेक्षा और बदहाली को लेकर भी शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण किया जायेगा। इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस सेवादल, पिछडा वर्ग विभाग अनु0 जाति विभाग तथा अल्पसंख्यक विभाग किसान कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन आदि से भी सहयोग तथा समर्थन मांगा गया है । रामदीन गौतम इन्द्र कुमार यादव रमेश चन्द्र मिश्र मूलचन्द राव, रामनरेश यादव अवधराज पासवान अमर सिंह वर्मा जगत राम चौहान आदि को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!