गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नवदिवसीय विष्णु महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

लोटन/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड लोटन क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुसनहा मे ग्राम वासियो एवं क्षेत्र वासियों के सहयोग से नौ दिवसीय विष्णु महा यज्ञ राम लीला एवं रासलीला का आयोजन किया गया।प्रवचन 22फरवरी से शुरु होकर 1 मार्च को पूर्णाहुति एंव भण्डारा होगा। शुक्रवार को भारी जनसमूह के बीच महिलाए एवं पुरुष कलश के साथ यात्रा शुरू हुई, साथ मे डी. जे .व बाजे के साथ यज्ञ स्थल से शुरु होकर लोटन चौराहा होते हुए लोटन जगन्नाथ स्वामी मन्दिर के पास कलश भर कर यज्ञ स्थल पर वापस लौट गये। कलश उठाने वाली महिलायें व लड़कियॉ यज्ञ मंण्डप मे पहुंच कर अपनी अपनी कलश का पूजन की । बाबा बालक दास ने कहा यज्ञ से जहाँ मन की चेतना का विकास होती है। वही वातावरण मे फैली अशुद्धियॉ दूर होती है।यज्ञकर्ता ने कहा कि धर्म की चर्चा होने से पूरे क्षेत्र मे शान्ति का वातावरण कायम रहता है । बाबा ने कहाँँ कि जिन हिन्दूओ ने यज्ञ मे सहयोग किया है वह क्षेत्र के लिए मिसाल है।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश रही, भाजपा मण्डल अध्यक्ष दृग्नरायन सिंह,भावी जिला पंचायत सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया,प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार, प्रधान पटखौली कमलेश चौरसिया, पूर्व प्रधान राम बहाल चौरसिया, अर्जुन राजेन्द्र यादव,राम समुझ चौरसिया,राम रेखा यादव, कृष्ण दत्त तिवारी,अनुराग कसौधन, आदि तमाम क्षेत्र वासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!