18 फरवरी को विशाल धरना प्रदर्शनको लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने किया बैठक

गोरखपुर। शिक्षक समस्याओं के निराकरण के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 18 फरवरी को विशाल धरना प्रदर्शन उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई के जिला कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक डी ए वी इंटर कॉलेज में जिलाध्यक्ष हीरालाल गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय ठकुराई ने कहा की कार्यालय आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्ष लंबित समस्याओं के निराकरण के स्थान पर शिक्षक संगठन के नेताओं को डराने व् एफ आई आर कराने की धमकी देने में लगे हुए है।ठकुराई गुट ऐसे कृत्यों की घोर निंदा करता है तथा 18 फरवरी 2025 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन करने के लिए कृतसंकल्पित है। जिले का दौरा करने के लिए ठकुराई जी तथा डॉ जे पी नायक के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। बैठक को प्रधानाचार्य अजय पांडेय, जगतरान सरन ने भी सम्बोधित किया।रामजी बागी, नागेश्वर, शैलेश कुमार पांडेय, अनंत कुमार मौर्या, दुर्गेश दत्त पांडेय, सुबास यादव, घनश्याम तिवारी, दिनेश कुमार गौतम सहित काफी संख्या में सदस्य व् पदाधिकारी उपस्थित रहे।




