गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बस्ती में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व

बस्ती। जिला मुख्यालय पर स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बस्ती में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर बसंत-पंचमी पर्व मनाया गया। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर प्रबंध निदेशक जेपी सिंह प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र छात्राओं के साथ माता सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना कर बसंत पंचमी पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाया। आज से विद्यालय में नए सत्र के प्रवेश को लेकर रजिस्ट्रेशन कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया लोगों ने विद्यालय पर पहुंचकर अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया ।इस अवसर पर जेपी सिंह ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी के दिन ही विद्या की देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था इसलिए बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि इंसान की तरक्की में साधना का अहम योगदान होता है। प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि बसंत पंचमी के अवसर पर सभी को मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए और सुख शान्ति के लिए प्रार्थना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी उपासना के पर्व को बसंत पंचमी कहते है, इसके अलावा संगीत कला और आध्यात्म का आर्शिवाद भी इस काल में लिया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!