उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
एसडीएम ने खिलाड़ियों के नाम व नम्बर की जर्सी का किया वितरण

शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु महोत्सव में फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु शोहरतगढ़ ब्वॉयज फुटबॉल टीम खिलाड़ियों को शुक्रवार को उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ राहुल सिंह के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह व चेयरमैन प्रतिनिधि शोहरतगढ़़ रवि अग्रवाल के हाथों से शोहरतगढ़ फुटबॉल खिलाड़ियों के नाम व नम्बर की जर्सी का वितरण करवाया गया। इस अवसर पर लिपिक राजेश त्रिपाठी, कोच विवेक पाण्डेय, खिलाड़ी अंश प्रताप सिंह, युवराज, सलमान, गौतम, ओम, आयुष, रोहन, आयुष्मान, पियूष, राज, प्रिन्स, जय, आदर्श सहित आदि लोग उपस्थित रहें।इस दौरान उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ राहुल सिंह ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को जर्सी व नम्बर वितरित कर सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना प्रेषित किया।




