गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

अब की बार 400 पार का नारा होगा साकार, दयाशंकर मिश्र, दयालु, सोनभद्र

हर बूथ पर जीत का लहरायेगा परचम, लोकसभा की सभी सीटों पर खिलेगा कमल, दयालु

मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु ने फीता काट कर लोकसभा राबर्ट्सगंज क्षेत्र 80 के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन-
शनिवार को लोकसभा चुनाव कार्यालय खोलकर बीजेपी ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। वैदिक मंत्रोच्चार तथा हवन-पूजन के साथ सोनभद्र के राबर्ट्सगंज नगर के शुभ श्री मैरेज हॉल के प्रंागण में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन लोकसभा कलस्टर प्रभारी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु ने फीता काटकर किया।
आयोजित कार्यक्रम में दयाशंकर मिश्रा दयालु ने कहा कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रचंड जीत का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने कहा यह चुनाव कार्यालय अब सभी चुनावी गतिविधियों का केंद्र होगा। अबकी बार 400 के पार के नारे को साकार रूप देना है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ा है। जिससे लोकसभा के सभी सीटो पर भाजपा जीतेगी और कमल खिलेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि भाजपा का चुनाव कार्यालय के उद्घाटन से 2024 के लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। हम सभी कार्यकर्ताआंे का काम अब अधिक हो गया हैं, हमारा प्रत्याशी चाहे जो भी पर हमारा चुनाव चिन्ह कमल का फुल है हम सभी कार्यकर्ताओं के बल पर 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर प्रचण्ड विजय होगी।
लोकसभा प्रभारी रामप्रकाश दूबे व जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया। मोदी की गारंटी पर जनता मुहर लगाएगी। इस बार फिर ऐतिहासिक मतों से कमल खिलेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के अभियानों में जुटने का आवाह्न किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने आये हुए मुख्यअतिथि का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए लोकसभा क्षेत्र से आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का संचालन लोकसभा संयोजक पूर्व जिला पंचायत अमरेश पटेल ने किया।
कार्यक्रम मे मुख्यरुप से सदर विधायक भूपेश चौबे, चकिया विधायक कैलास खरवार, रमेश मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा क्षेत्र अध्यक्ष अजीत रावत, गौरव श्रीवास्तव चेयरमैन चकिया नगर, पूर्व जिलाध्यक्ष तिरथराज, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, पूर्व संासद छोटेलाल खरवार, नरेन्द्र कुशवाहा, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, रंजना सिंह, संतोष शुक्ला, विनोद पटेल, कैलास बैसवार, अनूप तिवारी, लोकसभा विस्तारक सागरमणी जी, विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र सिंह पटेल, शैलेन्द्र पाण्डेय, संतोष खरवार, विद्याधर तिवारी, शीतला आचार्य, उमेश सिंह, सोना बच्चा अग्रहरी, शारदा खरवार, सुषमा सिंह गोंड, रामविचार गोंड, सत्येन्द्र आर्या, अवधेश पटेल, विशाल पाण्डेय, पुष्पा सिंह, अमरेश चेरो, सरजू वैसवार, गीता देवी, समेत अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button