गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

काग्रेसियों नें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद, सोनभद्र

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि कहा- देश को विश्व में अग्रणी बनाने हेतु संचार क्रांति और युवाओं को मताधिकार का अधिकार प्रदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान की , भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। इस दौरान जिला/शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात श्री त्रिपाठी ने राजीव गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी जी ने देश की एकता अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपने प्राणो की आहुति दे दी। आज ही के दिन देश विरोधी ताकतों ने पेरुबन्दर मे बम विस्फोट से उनकी हत्या कर दी थी l कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अपना संपूर्ण योगदान दिया l जितेंद्र पासवान ने कहा कि अपने प्रधानमंत्री काल में पन्चायती राज अधिनियम पारित करके ग्रामीण स्तर पर युवाओं को राजनीति में लाने का अवसर दिया। हाजी फरीद अहमद ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को महत्व देते हुए 18 साल की उम्र की सीमा में वोट देने का अधिकार दिया। सभी उपस्थित जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव त्रिपाठी, हाजी फरीद अहमद, इंजीनियर जितेंद्र पासवान, आशुतोष दुबे, नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड नंबर 6 से विजई प्रत्याशी मनोज चौबे, गोपाल स्वरूप पाठक, निगम मिश्रा, प्रदीप चौबे ,अंकित केजरीवाल, श्रीकांत मिश्रा, हीरामणि यादव, अजीत कुमार आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!