गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

ज्योतिबा फुले की जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन , सोनभद्र

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत पिछडा मोर्चा के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयन्ती पर संगोष्ठी का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय राबर्टसगंज पर किया गया। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि के रुप में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह मौजूद रही। संगोष्ठी का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी व ज्योतिबा फुले के चित्र पर मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह , जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे, अनिल कुमार मौर्या, रामदुलारें गोंड ने पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी का शुभारंम्भ किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया। संगोष्ठी मे जनसंघ समय के कार्यकर्ताओं को मुख्यअतिथि महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि 19वीं सदी के महानायक महात्मा ज्योतिबा फुले ने स्त्रियों के अधिकारों, अशिक्षा, छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई। महाराष्ट्र में ही जन्मी अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को काफी संघर्ष के बावजूद शिक्षित कर उन्हें भारत की पहली महिला शिक्षिका बनाई और महिला शिक्षा का पहले स्कूल की स्थापना भी की। इसके बाद दोनो ने मिलकर समाज को जागृत किया और देश मे शिक्षा की ज्योति जगाई जरुरतमंद लोगो को शिक्षित होने का आवाह्न किया ताकि वह आगे बढ सके। आगे कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के नही होते हमे महापुरुषों के बताये हुए मार्ग पर चलना चाहिए। उनके मिशन को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से आगे बढ़ाया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले यह मानते थे की जब तक भावी पीढी का निर्माण करने वाली माताएं एवं बहने अशिक्षा के अंधकार मे डूबी रहेंगी तब तक हमारे देश और समाज का वास्तविक उन्नति नही हो सकती इसलिए उन्होने महिलाओं को शिक्षित करने पर बल दिया महात्मा ज्योतिबा फुले ने किसानों और श्रमिकों के हितों व समृद्ध जीवन के लिए अनेको प्रयास किये और उन्हे शिक्षित और संगठित किया। उन्होने युवाओं से भी आवाह्न किया था की वे समाज संस्कृति को सामाजिक बुराईयों तथा अशिक्षा से मुक्त करें और एक स्वस्थ्य तथा सुदृढ समाज के निर्माण के लिए आगे आये। भारतीय जनता पार्टी ज्योतिबा फुले की जयन्ती समता दिवस के रुप मे मना रही है ज्योतिबा फुले महान दलित चिंतक व समाज सुधारक थे। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, दुद्धी विधायक रामदुलारें गोंड, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक तिरथराज, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, दीपक पटेल, पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र पटेल, लालजी तिवारी, शीतला सिंह, चन्द्रिका सिंह, सुबेदार सिंह, अमरनाथ पटेल, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, अशोक कुमार मौर्या, अनिल सिंह गौतम, रंजना सिंह, कैलास बैसवार, संतोष शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, अनूप तिवारी, कुसुम शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, सोनी विश्वकर्मा, गुडिया त्रिपाठी, विशाल गुप्ता, राजकुमार चौहान सहित सभी मण्डल प्रभारी व मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button