गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

सोनौली के शुभम का ब्प्ैथ् में चयन, क्षेत्र का बढ़ाया मान -विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनौली/महराजगंज। सोनौली क्षेत्र के होनहार युवा शुभम जायसवाल ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (ब्प्ैथ्) में चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक सफलता बताया है। शुभम, नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमी के पूर्व छात्र हैं। उनकी सफलता पर विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य शिरीष पाण्डेय ने माल्यार्पण कर, मिष्ठान खिलाकर तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि शुभम की सफलता विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह साबित करती है कि मेहनत, अनुशासन और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए शुभम जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर घनश्याम आजाद, अर्जुन गुप्ता, रमाशंकर मिश्रा, राजीव कुमार, राकेश शुक्ला, कोमल साहू, प्रेमलता जायसवाल सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक, छात्र एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शुभम की उपलब्धि को पूरे सोनौली क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। उनकी सफलता ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम के बल पर कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button