सड़क हादसों में तीन घायल,दो रेफर

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।म्योरपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के दो जगहों पर मंगलवार की रात लगभग 11.30 बजे हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये जिनमें से दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।पहली घटना म्योरपुर थाना क्षेत्र के भलूही गांव में बीजपुर-मुर्धवा पर हुई जहां बाइक पर सवार 21 वर्षीय अमरेंदर पुत्र विजयी लाल व 18 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामचंदर निवासी बबनडीहा मंगलवार की रात में बाइक द्वारा म्योरपुर से वापस अपने घर लौट रहे थे वे जैसे ही भलूही गांव के पास पहुंचे ही थे कि उनके सामने अचानक एक विक्षिप्त व्यक्ति सामने आ गया उसे बचाने में बाइक से उसका कंट्रोल हट गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा,हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार के बाद अमरेंदर की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना बरवाटोला-फाटपखना मार्ग पर हुई जहां एक बाइक सवार 28 वर्षीय शारदा प्रसाद पुत्र रामलखन निवासी चौरी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा जिससे उसे काफी चोटें आयीं।घायल को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे भी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायल ने बताया कि वह बाइक द्वारा सुपांचुआ गांव गया था वहीं से रात करीब साढ़े ग्यारह बजे फाटपखना गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।




