अभियुक्त गिरफ्तार 1 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा बरामद

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक , अभिषेक वर्मा के द्वारा जनपद सोनभद्र में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानन्द राय के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 14.07.2026 को समय करीब 20.10 बजे संकट मोचन मंदिर खैरटिया रोड पुलिया के पास से एक नफर अभियुक्त अभिषेक मिश्रा उर्फ शिवम पुत्र सनत मिश्रा, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी सेक्टर-02, संकट मोचन मंदिर, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र (मूल निवासी ग्राम बघोर, थाना अमिलिया, जिला सीधी, मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना ओबरा पर ’मु0अ0सं0 159/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 14.07.2026 को थाना ओबरा पुलिस टीम, क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं अपराध नियंत्रण हेतु भ्रमणशील थी। इसी दौरान संकट मोचन मंदिर खैरटिया रोड पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अभिषेक मिश्रा उर्फ शिवम पुत्र सनत मिश्रा, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी सेक्टर-02, संकट मोचन मंदिर, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र (मूल निवासी ग्राम बघोर, थाना अमिलिया, जिला सीधी, मध्य प्रदेश)’ को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले में रखा 01 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।



