गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचराज्य

थाना विशेश्वरगंज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

विशेश्वरगंज बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना परिसरों में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। इसी क्रम में थाना विशेश्वरगंज प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में थाने के सभी उपनिरीक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण और देखभाल का संकल्प लिया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी संदीप कुमार द्विवेदी ने आमजन से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी पुलिसकर्मियों ने भी लोगों से इस जन-अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया, ताकि हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button