गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

सदर विधायक ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।राबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे द्वारा डूडा विभाग की मुख्यमंत्री अल्पविकसित शहरी विकास योजना अंतर्गत राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद में 05 कार्य,चुर्क नगर पंचायत में 03 कार्य एवं डाला नगर पंचायत में 02 कार्य सहित कुल 10 कार्य का शिलान्यास किया गया। जिसकी कुल धनराशि 02.93 करोड़ की है उक्त कार्य में सी0सी0रोड/ईंटरलाकिंग एवं नाली कार्य शामिल हैं। उक्त कार्य से नगरीय क्षेत्र के लोगों को आवागमन एवं ड्रेनेज कार्य की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उक्त अवसर पर विधायक भूपेश चौबे द्वारा यह कहा गया कि राबर्ट्सगंज के जनप्रतिनिधी के रुप में अपने क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए कटिबद्ध रहा हूं और आगे भी रहूंगा। प्रधानमंत्री एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन उतर प्रदेश उतम प्रदेश बन गया है।इसी प्रकार राबर्ट्सगंज भी नित प्रतिदिन विकास की ओर अग्रसर है और आगे भी विकास की कड़ी आप सभी के आशिर्वाद से जारी रहेगा। उक्त अवसर पर स्थानीय लोग,सभासद, पत्रकार बंधु तथा डूडा विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। वार्ड नंबर 01 की महिलाओं और बच्चों ने विधायक का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

Related Articles

Back to top button