गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

ओबीसी बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में आवेदन 20 जुलाई तक

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के पात्र बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए वर्ष 2026-27 की निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि न्यूनतम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनके माता-पिता/अभिभावकों की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो, वे 20 जुलाई 2026 तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रति आवश्यक अभिलेखों सहित 25 जुलाई 2026 तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-37, विकास भवन लोढ़ी, सोनभद्र में जमा करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि जनपद में प्रशिक्षण हेतु तीन संस्थान चयनित किए गए हैं, जिनमें कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर साइंस, सुकृत; कॉमन सर्विस सेंटर, नई बाजार, सोनभद्र तथा अंसार इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रामनगर उत्तरी, दुद्धी शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन लोढ़ी, सोनभद्र अथवा मोबाइल नंबर 9369963358 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button