गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वन ट्रिलियन डॉलर (ओटीडी) सेल की समीक्षा बैठक सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वन ट्रिलियन डॉलर (ओटीडी) सेल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि वर्ष 2024-25 में जनपद का सकल जिला घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 46,929 करोड़ रुपये रहा, जो वर्ष 2023-24 की तुलना में 5,084 करोड़ रुपये अधिक है। इस प्रकार जनपद ने 12.10 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। जनपद की प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में 1.55 प्रतिशत की सहभागिता तथा प्रति व्यक्ति आय 1,69,563 रुपये दर्ज की गई, जो प्रदेश की औसत प्रति व्यक्ति आय से अधिक है। बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य एवं वन विभाग सहित प्राथमिक क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा करते हुए अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। द्वितीयक क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों के पंजीकरण, विद्युत उपभोग एवं स्थानीय निकायों द्वारा भवन मानचित्र स्वीकृति की समीक्षा की गई। विगत दो वर्षों में भवन मानचित्र स्वीकृति में आई कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए इसमें सुधार के निर्देश दिए गए। तृतीयक क्षेत्र के अंतर्गत जीएसटी संग्रह, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटल एवं वाहन पंजीकरण तथा वित्तीय सेवाओं की प्रगति की समीक्षा कर आर्थिक गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button