गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र ।हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग मार्ग पर रेणुकूट की ओर जा रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर होने के बाद सड़क पर गिरने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गुरूवार की रात्रि हाथीनाला थाना से तीन किलोमीटर आगे रेनुकोट की तरफ चंदौली से रेनुकोट की ओर जा रहा बाइक पर सवार आगे जा रहे अज्ञात वाहन में टकराकर सड़क पर गिर पड़ा घटना में गंभीर चोट लगने के कारण 27 वर्षीय आशुतोष कुमार गुप्ता पुत्र रामटहल गुप्ता निवासी जमुनीपुर चंदौली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मृतक रेनुकोट स्थित कंपनी में कार्यरत था जो अपने गांव से रेनुकोट जा रहा था कि बीच रास्ते में ही सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हाथीनाला पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्रवाई में जुट गई।इस संबंध में हाथीनाला थाना प्रभारी उदयभान राव ने बताया अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गई है शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है घटना में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button