गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

स्कूल चलो अभियान रैली का किया शुभारंभ

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा में स्थित कंपोजिट विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी दूध्दि प्रेम शंकर राम के निर्देशन में आज स्कूल चलो अभियान की रैली नवप्रवेशी कक्षा एक के बच्चों एवं प्रधानाध्यापक राजकमल व अंजू रानी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। विद्यालय के बच्चों व सभी शिक्षकों ने सेवित क्षेत्र विंढमगंज बाजार, रामलीला ग्राउंड, शिव मंदिर रोड, आदर्श नगर चौराहा, मुस्लिम बस्ती व कहारी मोहल्ला आदि क्षेत्रों में रैली निकाल कर ग्रामीणों व अभिभावकों को अपने बच्चों के नामांकन व नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया, इस दौरान बच्चों ने विभिन्न नारों जैसे आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे, एक भी बच्चा छुटा, संकल्प हमारा टूटा, हम भी स्कूल जाएंगे, मम्मी पापा का मान बढ़ाएंगे आदि नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने रैली के समापन सभा में संबोधित करते हुए कहा कि 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को स्कूल में नामांकन करने के साथ-साथ प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजना हर माता-पिता का नैतिक जिम्मेदारी होना चाहिए तभी बच्चों का भविष्य बेहतर हो सकता है विद्यालय में बेहतर शिक्षा के सभी संसाधन सरकार के द्वारा उपलब्ध कराया गया है जैसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निशुलै, पाठ पुस्तक यूनिफॉर्म, पुस्तकालय, खेलकूद सामग्री, स्मार्ट क्लास तथा गुणवत्ता युक्त मध्यान भोजन मिलता है साथ ही साथ संचारी रोगों के नियंत्रण पर भी लोगों को जागरूक किया गया इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक शालिनी गुप्ता, अनुराग तिवारी, श्वेता जायसवाल, पद्मावती देवी व चंचल गुप्ता ने रैली के संचालन में सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button