गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

तस्करी की कोशिश नाकाम, एसएसबी ने 330 किलो विदेशी अखरोट किया जब्त

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनौली/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी की 22वीं वाहिनी ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 330 किलोग्राम विदेशी (चाइनीज) अखरोट बरामद कर जब्त कर लिया। तस्कर एसएसबी की टीम को देखकर बारिश और अंधेरे का फायदा उठाते हुए सामान छोड़ नेपाल की ओर फरार हो गए। बरामद अखरोट को आवश्यक कार्रवाई के बाद सीमा शुल्क (कस्टम) कार्यालय, नौतनवा के सुपुर्द कर दिया गया।एसएसबी के उपनिरीक्षक सिकंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 517/1 के पास भारतीय सीमा में कुछ महिलाएं सिर पर बोरी रखकर संदिग्ध सामान एकत्र कर रही हैं। सूचना पर समवाय कमांडर के निर्देश पर विशेष नाका पार्टी मौके पर पहुंची। एसएसबी जवानों को देखते ही तस्कर महिलाएं मौके से भाग निकलीं।तलाशी के दौरान मौके से 33 बोरियों में भरे कुल 330 किलोग्राम विदेशी (चाइनीज) अखरोट बरामद किए गए। प्रत्येक बोरी में 10 किलोग्राम अखरोट था। आसपास पूछताछ के बावजूद बरामद माल का कोई दावेदार सामने नहीं आया।एसएसबी ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जब्त अखरोट को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, नौतनवा के सुपुर्द कर दिया। सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी द्वारा लगातार गश्त और विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सीमा पार से होने वाली तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button