गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

उप्र ग्रामीण चौकीदार संघ में हरीराम यादव अध्यक्ष व रामकुमार महामंत्री बने

सिद्धार्थनगर। उप्र ग्रामीण चौकीदार संघ की बैठक में सर्वसम्मत से हरीराम यादव को अध्यक्ष व रामकुमार को महामंत्री मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी बालमुकुंद त्रिपाठी, राम शंकर, शैलेंद्र त्रिपाठी, नंदलाल, राधेश्याम मौर्य की देखरेख में कार्यकारिणी का गठन हुआ है। इसमें संतोष पांडेय कार्यवाह अध्यक्ष, राम लौट, अजय चौरसिया उपाध्यक्ष, अनिल मौर्य मीडिया प्रभारी, बालमुकुंद त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, राम महेश पासवान संप्रेक्षक, अखिलेश संगठन मंत्री, फूलचंद यादव संयुक्त मंत्री, सतीश चंद त्रिपाठी वरिष्ठ मंत्री मनोनीत किए गए।

Related Articles

Back to top button