गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

मोहनलाल जी के सामाजिक कार्य सदैव उन्हें रखेंगे जीवित, कौशल शर्मा

मोहनलाल जी के सामाजिक कार्य सदैव उन्हें जीवित रखेंगे: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, नगर इकाई ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर किया याद । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल केसरी जी का बीते 10 नवंबर को निधन हो गया, उनके असामयिक निधन से व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। नगर व्यापार मंडल ने रविवार को उनकी स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रख गट आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की तथा उन्हें शत-शत नमन किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि मोहनलाल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले प्रखर समाजसेवी थे। आगे कहां केसरी जी ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के रूप में जहां अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया वहीं दूसरी ओर केसरवानी वैश्य सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आर्य समाज के जिला अध्यक्ष पद पर भी रहकर सेवा कर अपना अमूल्य योगदान देते रहे। श्री शर्मा ने आगे यह भी कहा कि मोहनलाल जी वैसे तो अहरौरा के मूल निवासी थे परंतु आजादी के बाद इनके पिताजी जिउत साव राबर्ट्सगंज आकर बस गए। इनकी राजनीति एवं समाज सेवा में रुचि के कारण ही वह जनसंघ से जुड़कर अनेक आंदोलनों में हिस्सा लिया एवं जेल भी गए । वे केसरी समाज के कल्याण हेतु प्रदेश इकाई जनपद स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर स्वजातियों के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए एवं समाज को एक नई दिशा दी। इतना ही नहीं वे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के फाउंडेशन मेंबर थे और व्यापारियों की किसी भी समस्या के समाधान हेतु तन, मन, धन से समर्पित रहते थे। व्यापारियों के शोषण के विरुद्ध कई व्यापारी आंदोलनो में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया एवं आंदोलन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका भी अदा किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से प्रीतपाल सिंह, शरद जायसवाल, जसकीरत सिंह, चंदन केसरी, रवि जायसवाल, प्रशांत जैन, टीपू अली, यशपाल सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, सूर्या जायसवाल, बलकार सिंह, कृष्णा सोनी, अमित केसरी, अमन वर्मा, पंकज कनोडिया, प्रतीक केसरी, सुनील कुमार, संजय सिंह आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!