गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

बित्तीय साक्षरता अभियान शिविर का हुआ आयोजन, करमा/सोनभद्र

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड की तरफ से आर्यावर्त बैंक शाखा करमा के सौजन्य से मंगलवार को वित्तीय साक्षरता शिविर जादू द्वारा दिखाने का कार्यक्रम पंचायत भवन धौरहरा के समीप किया गया। मिर्जापुर से आए जादू सम्राट यश कुमार ने जादू के माध्यम से धन संचय करने, पैसे की निकासी करने के तरीके के विषय में बताया गया । मिर्जापुर से आई शशिबाला श्रीवास्तव ने बताया कि धन को निकालने में सावधानी बरतनी चाहिए । जब भी धन निकाले काउंटर पर ही पैसे की गिनती करने के बाद ही बाहर निकले ।।बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ,जीवन सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, समेत कई बिंदुओं पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गलत ढंग से कोई आधार कार्ड का नंबर या कोई मैसेज भेजता है तो अपने बैंक शाखा से जाकर जरूर संपर्क करें । बैंक से आए केशवकुमार ने बताया कि किसी भी प्रकार की बैंक संबंधी समस्या हो तो शाखा पर आकर उसका लाभ उठाएं। उक्त अवसर पर संतोष कुमार, दीपिका विश्वकर्मा, रामपति पटेल ,रमेश कुमार सिंह, विजय शेखर सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!