गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : मुख्य विकास अधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जयेन्द्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जोगिया उदयपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अधीक्षक डॉक्टर आशीष अग्रहरि सहित 03 चिकित्सक एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे। अधीक्षक द्वारा बताया गया कि एक चिकित्सक जिनकी नाइट ड्यिुटी है। ओ.पी.डी.कक्ष, हाल, औषधी केन्द्र स्टाक, कोल्ड रूम, प्रसव रूम सहित सम्पूर्ण चिकित्सालय परिसर का अवलोकन किया गया। महिला शौचालय की स्थिति सन्तोषजनक नही पायी गयी। रोस्टर के अनुसार नियमित साफ-सफाई कराने तथा पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिये गये।

विद्युत सप्लाई खराब थी। अधीक्षक द्वारा बताया गया कि बाढ़ से प्रभावित होने एवं तकनीकी समस्या के कारण विद्युत सप्लाई बाधित है। जिसकी मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। औषधी केन्द्र में स्टाक रजिस्टर के सापेक्ष दवाओं एवं वैक्सीन उपलब्धता का मिलान किया गया। स्टाक रजिस्टर में ए0आर0वी0 के सात वायल एवं ए0एस0वी0 के 56 वायल दर्शाया गया है, जिनका सत्यापन करने पर उपलब्ध पाया गया। अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में आवश्यक दवा उपलब्ध है, कुछ दवाओं एवं टेस्टिग किट हेतु मांगपत्र जनपद स्तर पर प्रेषित किया गया है। ओ0पी0डी0 में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों से वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गया। सोलिड वेस्ट मैनजमेन्ट के अन्तर्गत कूडा निस्तारण का विशेष घ्यान दिये जाने के निर्देश दिये गये। प्रसव कक्ष में उपस्थित स्टाफ नर्स श्रीमती शीला चौधरी द्वारा बताया गया कि बाढ से प्रभावित होने के कारण प्रसव की संख्या में अत्याधिक कमी हो गयी है। वर्तमान में 01-02 प्रसव ही हो रहा है। प्रसव कक्ष में ए0सी0 नही लगा है। जिसे लगावाने के निर्देश दिये गये। 102 एवं 108 एम्बुलेन्स की उपलब्धता एवं संचालन के सम्बन्ध में बताया गया कि 102 एम्बुलेन्स पुरानी होने के कारण स्थिति ठीक नही है। 108 एम्बुलेन्स ठीक है। आयुष्मान कार्ड के निर्माण हेतु पंचायत सहायकों को सामुदायिक केन्द्र पर बुलाकर प्रशिक्षित किये जाने के लिए निर्देश दिया गया।बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचातयों में निरन्तर शिविर एवं जागरूकता करने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Back to top button