गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आईं मां-बेटी, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के बिलवट गांव में सोमवार शाम 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की तत्परता और बिजली आपूर्ति बाधित होने से दोनों की जान बच गई। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है और चिकित्सकों के अनुसार दोनों खतरे से बाहर हैं।जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब छह बजे बिलवट गांव निवासी शमशीरा (40) अपने घर में पर्दा लगाने के लिए पड़ोस से लोहे की सीढ़ी लेकर आ रही थीं। सीढ़ी भारी होने के कारण उनकी 14 वर्षीय बेटी सानिया भी उसे पकड़कर चल रही थी।घर से सीढ़ी निकालते समय वह छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की नंगी बिजली लाइन से छू गई। इससे सीढ़ी तार से चिपक गई और मां-बेटी दोनों करंट की चपेट में आ गईं।इसी दौरान फ्यूज उड़ जाने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने लकड़ी की सहायता से सीढ़ी को बिजली के तार से अलग किया और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।घटना के बाद परिजन घायल मां-बेटी को तत्काल कोनकटी स्थित पूजा क्लिनिक ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सक डॉ. वसीम ने बताया कि दोनों के हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

Related Articles

Back to top button