गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस ने बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम में पुलिस ने दी हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।महिला सशक्तिकरण के क्रम में मिशन शक्ति केन्द्र स्थापना के उपरान्त नारी सुरक्षा एवं स्वालम्बन के लिए समर्पित प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ के निर्देशन में बहू-बेटी सम्मेलन चलाया गया। वहीं बहू-बेटी कार्यक्रम चलाकर महिलाओ को सुरक्षा के बारें में हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान“ के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में रविवार को प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़़ नवीन कुमार सिंह के निर्देशन में थाना क्षेत्र ग्राम झरुआ थाना शोहरतगढ़ में मौजूद रहे बच्चियों को जागरूक किया गया। वहीं बच्चियों के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारें में जानकारी दी गयी। वहीं दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट महिला सम्बन्धित मुकदमों में पीड़िताओं की काउंसलिंग की गई तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं, के बारें में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 फ़ेज द्वितीय के विषय में महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नम्बर व नये कानून के बारें में जानकारी दी गई। जिसमें महिलाओं की संख्या 40 एवं बालिकाओं की संख्या 15 थी। कार्यक्रम में यातायात नियमों के सम्बन्ध में भी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान थाना शोहरतगढ़़ की मिशन शक्ति टीम में महिला कांस्टेबल साक्षी सिंह, महिला कांस्टेबल रूबी दूबे, महिला कांस्टेबल शोभा भारती उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!