गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

जी रामजी के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। विकसित भारत अभियान अन्तर्गत जी रामजी योजना से ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को ग्राम पंचायत मनकी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्रा ने कहा कि इस योजना से अब श्रमिकों को 125 दिन का रोजगार मिलना तय है। यह योजना श्रमिकों के लिए काफी फायदे मंद साबित होगा। उन्होंने बिन्दुवार इस योजना को विस्तार से समझाते उसके फायदे गिनाये। ग्रामीणों ने साकेत मिश्रा से जन समस्याओं एवं सड़कों के मरम्मत करायें जाने की मांग की। जिसमे मुख्य रूप से गौरा बगनहा से अल्लाह नगर मार्ग पर बूढ़ी राप्ती पर पुल बनाये जाने की मांग की जिसको सकेत मिश्रा ने अति शीघ्र कार्य योजना में लाकर पूरा कराने का आश्वासन दिया।ग्राम प्रधान बच्चा राम यादव ने माल्यार्पण कर अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर शाश्वत मिश्र अशोक पांडे, विनय तिवारी, फतेह बहादुर, शिवकुमार तिवारी, सरदार निषाद समेत भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!