गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

देखते ही देखते बाइक लेकर चोर हुए फरार, पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र ढेबरुआ के पुलिस चौकी बढ़नी अन्तर्गत नगर पंचायत बढ़नी बस स्टाप चौराहे पर लोगों की आंखों के सामने से दिन के उजाले में चोर बाइक लेकर फरार हो गये, जो क्षेत्र में चर्चा का बिषय बना हुआ है। उक्त मामला बीते रविवार का बताया जा रहा है, जो ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौलिया निवासी फुरकान पुत्र सलीम ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि बीते रविवार की दोपहर हमारा भाई उस्मान न्च्55 ।ॅ 1187 हीरो स्पेलेण्डर काळी कलर की बाइक लेकर बढ़नी बाजार गये थे। जो बढ़नी-पचपेड़वा मार्ग पर स्थित आलम इलेक्ट्रानिक दुकान के पास खड़ी करके एक दुकानदार से बातचीत कर रहे थे। तभी देखते ही देखते एक अज्ञात व्यक्ति अचानक बाइक लेकर भाग निकला। हो-हल्ला मचाने और पीछा कर पकड़ने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन उस व्यक्ति व गाड़ी का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। उक्त सम्बन्ध में पुलिस चौकी प्रभारी वीरेन्द्र कुमार यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शिकायती पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!