उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
स्टेशन रोड पर पटरी से हटा लें दुकान नहीं तो लगेगा प्रतिदिन ₹2500 जुर्माना

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन रोड के समस्त मकान मालिक/दुकानदार को सूचित किया जाता है कि कोई भी मकान मालिक/दुकानदार अपने मकान/दुकान के सामने सब्जी/फल का ठेला स्थायी/अस्थायी रूप से लगवाता है तो उससे प्रतिदिन 1000 रु0 जुर्माना शुल्क वसुली करते हुए विधिक कार्यवाही की जायेगी। इस आशय की जानकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर ने दी है।




