संघ शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन व विशाल भंडारे का आयोजन

बलरामपुर/रेहरा बाजार। विकास खण्ड के देवरिया आदम(देवरिया धाम)में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन श्री राम जानकी शिव काली माता मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री राम जानकी शिव काली माता मंदिर समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील कुमार श्रीवास्तव ने की तथा संचालन राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने किया। विभिन्न मत-पंथों से आए साधु-संतों ने अपने उद्बोधन में समस्त हिंदू समाज को संगठित एवं एकजुट रहने का आह्वान किया। कबीर साहब पंथ से संत शिवदास साहब ने समाज को मतभेद भुलाकर राष्ट्रहित में आगे बढ़ने का संदेश दिया। सम्मेलन में वक्ताओं ने संघ द्वारा प्रतिपादित पंच परिवर्तनकृसामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव और नागरिक कर्तव्यकृपर प्रकाश डालते हुए इन्हें जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर संघ के जिला सह सेवा प्रमुख राज कुमार, सह खण्ड संघचालक डॉ घनश्याम, खण्ड कार्यवाह भानु प्रताप, सहित अनेक स्वयंसेवक एवं क्षेत्र के सम्मानित प्रबुद्धजन मौजूद रहे, जिसमे महंत वीरेन्द्र दास, ज्ञानचंद सोनी, विजय गुप्ता बहराइची गुप्ता,विष्णु गुप्ता, श्याम वर्मा, राजकुमार गुप्ता, रमेश तिवारी , जग प्रसाद गुप्ता, दीपचंद जयसवाल, अरविन्द उपाध्याय, पुष्पराज शुक्ला, शचींद्र नाथ,राधेश्याम गुप्ता हनुमान प्रसादगुप्ता, रामबहोर यादव,कृष्ण कुमार साहू, राजू सोनी, हरि किशोर श्रीवास्तव ,संदीप सोनी कन्हैया सोनी, राजेश भारती, कामता मास्टर साहब, प्रकाश सिंह,राम लोटन गुप्ता,रामबहोर वर्मा अन्टू गुप्ता, सीताराम निषाद, रामबाबू वर्मा,विनोद वर्मा, अरविंद वर्मा, रक्षा राम जायसवाल,बजरंगी प्रसाद,कृष्णा कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति व ग्रामवासी शामिल रहे। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने समरसता के साथ प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि संगठित हिंदू समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।




