ग्राम पंचायत चुनाव से पहले फारुख चौधरी की सक्रियता तेज, जनता के बीच बढ़ रहा भरोसा

इटवा/सिद्धार्थनगर। ग्राम पंचायत चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में धौबही, खुनियांव ब्लॉक से प्रत्याशी फारुख चौधरी क्षेत्र में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। फारूक चौधरी आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे दिलाने के उद्देश्य से दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास, आय व जाति प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों से जुड़े कार्यों में वे लोगों की स्वयं मदद कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कई बार फारूक चौधरी अपनी जेब से खर्च करने से भी पीछे नहीं हटते। तहसीलों के लगातार चक्कर लगाकर लोगों के काम समय से पूरे कराने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी इस सक्रियता और सेवा भाव के चलते क्षेत्र की जनता में उनके प्रति भरोसा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोग उन्हें एक जमीनी और कर्मठ प्रत्याशी के रूप में देख रहे हैं, जो जनसेवा के दम पर लोगों का विश्वास जीतते नजर आ रहे हैं।




