गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ शरीर और खेल भावना को प्रोत्साहित करना सराहनीय हैं – विधायक विनय वर्मा

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ के विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत जनता लघु माध्यमिक विद्यालय परसा स्टेशन में आयोजित 33वीं ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा रहें। कार्यक्रम के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार द्वारा विधायक विनय वर्मा को माला पहनाकर अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह आदि देकर व बैज लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ शरीर और खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे आयोजन निश्चित रूप से सराहनीय हैं। सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं एवं विजेताओं को हार्दिक बधाई। शिक्षकों, आयोजन समिति और अभिभावकों को भी इस सफल आयोजन के लिए भी धन्यवाद दिया। इस प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड बालक-बालिकाओं की मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा के समक्ष हुआ। जिसमे बालिका वर्ग में प्रिया प्राथमिक विद्यालय परसा स्टेशन प्रथम, राधा प्राथमिक विद्यालय खुरहुरिया द्वितीय, उषा संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहनकोला तृतीय रहीं। इसी प्रकार बालक वर्ग में विनय यादव प्राथमिक विद्यालय खैरीशीतल प्रसाद प्रथम सूरज प्राथमिक विद्यालय उतरौला द्वितीय, दुर्गेश सैनी प्राथमिक विद्यालय रेडवारिया तृतीय रहें। कार्यक्रम में राहुल पाण्डेय, राहुल, ध्रुव कुमार, सुखवीर सिंह, धनंजय प्रजापति, विकास कसौधन, कुमार कमलेश्वर, अश्विनी पाण्डेय, मोहम्मद अफजल, जावेद आलम, सीमा सिंह, पूनम देवी, दीपिका आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम के अन्त में विधायक विनय वर्मा ने सभी प्रतिभागियों, आयोजको, टीम प्रभारियों को खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं आगे जनपद, मण्डल और प्रदेश स्तर परचम लहराने हेतु शुभकामनाएं दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!