सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती कार्यक्रम की तैयारी बैठक संपन्न

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। शाहपुर स्थित हिंदू भवन में गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती अभियान के अंतर्गत आगामी 11 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने की। बैठक के दौरान लौह पुरुष सरदार पटेल के जीवन, उनके अदम्य साहस और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों और कार्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा प्रत्येक समिति को विशिष्ट जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं, ताकि आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि, सरदार पटेल जी ने जिस अटूट राष्ट्रभाव से देश को एक सूत्र में पिरोया, उसी भावना से हमें भी समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने का आवाहन करते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लें। इस दौरान डा. दशरथ चौधरी, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, नीरजमणि त्रिपाठी, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, अमरेंद्र त्रिपाठी, रमेशधर द्विवेदी, राजकुमार चौधरी, अवधेश चौधरी, संतोष पासवान आदि मौजूद रहे।



