गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

पुलिस लाइन श्रावस्ती का लवकुश सभागार बना महिला सशक्तिकरण के संदेश का केंद्र

श्रावस्ती। श्रावस्ती में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित पुलिस लाइन स्थित लवकुश सभागार में शुक्रवार को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर केंद्रित जनपदीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। यह सभागार एक बार फिर जिले में सामाजिक जागरूकता के प्रमुख मंच के रूप में चर्चित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में किया गया। मुख्य वक्ताओं में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीएमओ, और व्यापार मंडल अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता शामिल रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “महिला सुरक्षा केवल पुलिस का नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग का दायित्व है।” वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा के माध्यम से नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में कैसर जहां, गुलशन जहां सहित कई सामाजिक संस्थाओं और मिशन शक्ति केंद्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कॉन्फ्रेंस के अंत में क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने सभी विभागों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के सतत प्रयासों के प्रति संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!