गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

कृषक ही हमारे देश के लिए रीढ़ है: भाजपा

बलरामपुर। तुलसीपुर के देवीपाटन प्रांगण में चल रहे कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण, कृषक जागरूकता एवं विराट किसान मेला कार्यक्रम के तीसरे दिन किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। वही संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं और समाधान पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि कृषक ही हमारे देश के लिए रीढ़ है, उनकी उन्नत ही राष्ट्र की समृद्धि है। केंद्र सरकार कृषक के लिए कई योजनाएं चल रही है। जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सके। उन्होंने कहा कि किसानों को नई तकनीक के बारे में जागरूक होना चाहिए। खेती किसानी में नई तकनीक एक क्रांतिकारी का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं एवं समाधान पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक श्याम नारायण राम,वरिष्ठ वैज्ञानिक ज्ञटज्ञ बलरामपुर गिरिजेश जायसवाल,वरिष्ठ वैज्ञानिक ज्ञटज्ञ बलरामपुर डॉ. जगवीर सिंह, जिला कृषि सलाहकार डॉ. ए. के. एम त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह,अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग, बलरामपुर अनिल कुमार, पशु चिकित्साधिकारी बलरामपुरडॉ. प्रेमचन्द्र,सहायक अभियंता सिंचाई विभाग नरेश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृज गोपाल पांडे, कृषि सहायक तकनीकी प्रबंधक संतोष तिवारी, कृषि सहायक तकनीकी प्रबंधक राजेश वर्मा, गन्ना डायरेक्टर माधव प्रसाद चौधरी जी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!