गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

अवैध चल रहे मदरसे का उप जिलाधिकारी पयागपुर ने किया औचक निरीक्षण

मदरसे में 40 लड़कियां मिली नाबालिग, लड़कियों को शौचालय में बंद पाया गया

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर /बहराइच। अवैध रूप से चल रहे मदरसे के ‌बारे में पयागपुर एसडीम अश्वनी पांडे को जानकारी मिली, तत्पश्चात उप जिलाधिकारी पयागपुर ने पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटिहाट चौराहे पर चल रहे एक अवैध मदरसे का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान मदरसे में 40 नाबालिग लड़कियां पाई गई। मिली जानकारी अनुसार खलील नामक व्यक्ति मदरसे का संचालन करता है और चोरी छुपे तरीके से मदरसे का संचालन कर रहा था। जब अधिकारी मदरसे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो मदरसे के संचालक खलील अहमद ने उप जिला अधिकारी पयागपुर को अंदर जाने से रोका लेकिन उप जिलाधिकारी पयागपुर के द्वारा सख्ती बरतने ने पर उसे बात माननी पड़ी इसके बाद मदरसे के अंदर जब जिलाधिकारी पयागपुर पहुंचे तो शौचालय में नाबालिग लड़कियां बंद पाई गई। मदरसे के संचालक ने लड़कियों को शौचालय में छुपाने की कोशिश किया। तत्पश्चात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अपनी जांच शुरू कर दिया तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है। मदरसे से संबंधित कागज भी नहीं पाया गया । इस घटना के घटित होने से क्षेत्र में हड़कंप सी स्थिति पैदा हो गई है तथा आसपास के क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है , साथ ही सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!