मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले 1978 मरीजों का उपचार किया गया

बलरामपुर। रविवार को जनपद बलरामपुर के चौबीस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर। डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरिहरगंज में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 1978 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया , जिसमें 895 पुरुष , 639 महिलाएं तथा 444 बच्चे शामिल हैं । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में इलाज कर रहे चिकित्सकों एवम पैरा मेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया कि किसी भी मरीज को न तो बाहर की दवा और न ही बाहर की जांच लिखा जाय , यह सुनिश्चित किया जाए कि जन आरोग्य मेले में इलाज हेतु आए मरीजों को समस्त आवश्यक औषधियां व जांचे पीएचसी पर ही उपलब्ध हो। निरीक्षण में मुकेश कुमार वार्ड ब्वॉय और रेनू सिंह स्टाफ नर्स अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मियों का वेतन रोकने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बलरामपुर डॉ जावेद अख्तर को निर्देशित किया।मौके पर डॉ जावेद अख्तर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बलरामपुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज के स्टाफ मौजूद रहे।



