ग्रामीणों ने चोर समझ कर बीमार युवक की हुई पिटाई

भनवापुर/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र त्रिलोकपुर के चूड़ीहार गांव में शनिवार की सुबह 10 बजे करीब ग्रामीणों ने चोर समझकर एक मानसिक रूप से बीमार युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी ने युवक की पहचान कर उसका वीडियो बनाकर युवक के गांव में भेजकर मामले की सूचना दे दी। करीब 11 बजे चूड़ीहार गांव पहुंचे युवक के परिजन उसे लेकर गांव आए। पीड़ित युवक की बुआ कमरजहां ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि मेरे भतीजे अकबर अली के माता पिता जीवित नहीं है और वह मानसिक रूप से बीमार रहता है और उसका दवा गोरखपुर में एक निजी अस्पताल से चल रहा है। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे वह घर से गायब हो गया। करीब 3 घन्टें बाद गांव निवासी गनी के पास फोन और वीडियो आया कि मेरे भतीजे को चूड़ीदार गांव में चोर समझ कर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और मारा पीटा है। मामले की जांच कर कार्रवाई करे। इस सम्बन्ध में जब थानाध्यक्ष रामदेव के पास सीयूजी नम्बर पर फोन लगाया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।




