उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
अखिल क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी ने दिया हार्दिक बधाई

लोटन/सिद्धार्थनगर।रविवार को गोरखपुर महाराजगंज से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी )माननीय सीपी चंद जी को उत्तर प्रदेश माननीय सभापति विधान परिषद जी द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के लिए संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के लिए सदन का सभापति नियुक्त करने पर अखिल क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी का चित्र देकर माननीय सीपी चंद्र जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दिया गया। इस अवसर पर अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणवीर सिंह राष्ट्रीय सचिव मनीष कुमार सिंह गोरखपुर जनपद के उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह अभिषेक अभय सिंह अमरजीत सिंह जिला महामंत्री अजीत सिंह शंभू सिंह श्रीनेत राजन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




