गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम ने स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों की किया चेकिंग

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को प्रभारी एण्टी रोमियो स्कवाड टीम/शक्ति मोबाइल द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियो कार्यवाही के तहत थाना क्षेत्र सिद्धार्थनगर मे राजकीय कन्या इण्टर कालेज, रघुवर प्रसाद व थाना क्षेत्र मोहाना मे गनेशपुर, ककरहवा, चौक व स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों पर चेकिंग की गयी। वहीं महिला दुकानदारों से नियमित आये दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारें में जानकारी प्राप्त की गई। चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही। इस दौरान एण्टी रोमियों टीम में प्रभारी एण्टी रोमियो टीम महिला उप निरीक्षक शाइस्ता, महिला आरक्षी मधु भारती, महिला मुख्य आरक्षी मंजू भारती व आरक्षी श्रीप्रकाश चौरसिया मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!