उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
भीम आर्मी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर आज देंगे ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी (काशीराम) जनपद सिद्धार्थनगर के समस्त सम्मानित पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं शुभचिन्तकों को सूचित किया जाता है कि डुमरियागंज विधानसभा अन्तर्गत बदलिया चौराहे पर फागु शाह बाबा की मजार को सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन के द्वारा बिना किसी पूर्व नोटिस के ध्वस्त कर दिया गया है। जिसके विरोध में दिनांक 21/7/2025 दिन सोमवार को 11रू00 बजे आजाद समाज पार्टी के जिला महामंत्री मोहम्मद नईम राईनी के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के द्वारा महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा जायेगा। आप सभी सम्मानित पार्टी के साथी निर्धारित समय पर जिला मुख्यालय पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। यह जानकारी जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर आजाद समाज पार्टी (काशीराम) राजेन्द्र भारती ने दी है।




