11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाचार्य ने योग साधकों को दिलाया पांच वृक्ष लगाने का संकल्प

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा बाजार लोकमान्य तिलक इंटर कालेज के प्रांगण में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पचपेड़वा,आयुष विभाग,गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में योग साधकों द्वारा योग किया गया। योग कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन,देव मंच पूजन के साथ हुआ। गायत्री परिवार से,योगाचार्य के के पांडेय ने सभी योग साधकों को पांच वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया। प्रशिक्षक आयुष विभाग के डॉक्टर मनोज मौर्य ,पूनम चौधरी द्वारा विभिन्न प्रकार के आसान वज्रासन, ताड़ासन, अष्ट आसन, योगमुद्रासन, भुजंग आसान, पवन मुक्तासन,शवासन.अर्ध ताड़ासन, शशांकासन, तिर्यक आसन सहित सभी आसनों का अभ्यास कराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यह केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारत की उस प्राचीन धरोहर का उत्सव है, जिसने संपूर्ण मानवता को स्वास्थ्य, शांति और संतुलन का मार्ग दिखाया। योग भारत की देन है, जिसकी जड़ें हज़ारों वर्षों पुरानी हैं। ऋषि-मुनियों ने आत्मिक, मानसिक व शारीरिक समृद्धि के लिए योग की खोज की और उसे जीवन का अंग बनाया। इस पावन अवसर पर आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाए योग दिवस कार्यक्रम में अमित जायसवाल,संजय जायसवाल, राजीव मिश्रा, संतोष भगत , अरुण देव पाठक, आयुष विभाग के डॉ राजेश मौर्य,खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा, राम विलास विश्वकर्मा , शशिकांत वर्मा, अनूप वर्मा, संजय त्रिपाठी, सरस्वती शिशु मंदिर पचपेड़वा के प्रधानाचार्य मनीष तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला जायसवाल, प्रधान रोहित कुमार गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, हाइकोर्ट अधिवक्ता रामेंद्र त्रिपाठी,पत्रकार मदन जायसवाल,जीवन मिश्रा, बबलू गुप्ता, भाजपा मंडल प्रभारी गणेशपुर छोटकउ यादव नगर पंचायत के महिला/पुरुष कर्मचारीगण, सभासद उमेश मोदनवाल, सभासद शफ़्फू,सभासद शशिकांत सोनी,सभासद विक्की गुप्ता,मयंक अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




