गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेवरिया

एस बी टी के 39 मेधावियों को हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान 2025 द्वारा किया गया सम्मानित

गौरी बाजार/देवरिया। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल, विशुनपुरा, बखरा के इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं को हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन यूनाइटेड यूनिवर्सिटी प्रयागराज व हिंदुस्तान समाचार पत्र के तत्वावधान में देवरिया क्लब, देवरिया में आयोजित किया गया। इस आयोजन में जिले के मेधावियों को सम्मानित किया गया। जिले के तमाम विद्यालयों से छात्र छात्राओं का चयन हुआ जिसमें एस बी टी के 39 छात्र छात्राओं का चयन किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय को भी अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रांत वीर द्वारा सम्मानित किया गया।यह सम्मान और मेडल देवरिया जिले के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया, ब्यूरोचीफ हिंदुस्तान समाचार देवरिया वाचस्पति मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज देवरिया व प्रिंसिपल राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया के उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मुख्य समन्वयक अंबरीश त्रिपाठी, शिक्षक अंबरीश सिंह, अमरनाथ यादव, अंकित शाही आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!