गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

त्यौहार को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया ईदगाहों का निरीक्षण, साफ-सफाई के सख्त निर्देश

संतकबीरनगर। आगामी कुर्बानी के पवित्र पर्व को लेकर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने नगर क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि, ष्त्यौहार से पहले सभी ईदगाहों और उनके आसपास के क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ष् उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित करें कि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो और त्यौहार शांतिपूर्ण और स्वच्छ माहौल में सम्पन्न हो। इस निरीक्षण अभियान में नगर पालिका के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कर्मी भी मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि नगर क्षेत्र के हर वार्ड में भी साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था समय रहते पूरी कर ली जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!