गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सिद्धार्थनगर

ब्लाक बढ़नी के ग्राम पंचायत बसन्तपुर व जुगडिहवा में लगा चौपाल

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत बसन्तपुर में शुक्रवार को ष्गांव की समस्या गांव में समाधानष् करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव उदय प्रताप गौतम ने करते हुए केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना, राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है। उक्त अवसर पर पंचायत सचिव उदय प्रतापगौतम, ग्राम प्रधान इमरान अहमद, रोजगार सेवक अम्बर, पंचायत सहायक आशीष यादव, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री निर्मला देवी व रामलली मिश्रा सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें। इसी क्रम में ग्राम चौपाल जुगडिहवा में पंचायत सचिव शकील अहमद की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुई। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभाग से सम्बन्धित तमाम योजनाओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई। जहां काफी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। अध्यक्षता कर रहे सचिव शकील अहमद ने सड़क, पानी, आवास, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन आदि के बारें में जानकारी दिया। उक्त अवसर पर पंचायत सचिव शकील अहमद, ग्राम प्रधान मोहन चौधरी, पंचायत सहायक मोईनुद्दीन, ध्रुव पाल, जवाहरलाल, आकाश, जैद अफजल आदि तमाम ग्रामीण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!