गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने किया नवनिर्मित कक्ष का लोकार्पण

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने रविवार को बुद्ध विद्यापीठ इंटर कालेज में विधायक निधि से निर्मित शिक्षण कक्ष का लोकार्पण किया।शिक्षक विधायक ने कहा समाज के भावी पीढ़ी का मार्गदर्शक, आदर्श व मॉडल एक शिक्षक ही होता हैं। शिक्षको का आदर्श प्रधानाचार्य होता हैं। चुनौती के प्रति सतर्क रहने की जरूरत हैं। जिम्मेदार लोग हमारी धरोहर को समाप्त करने के लिए संस्थाओं को बदनाम करने मके सतत प्रयत्नशील हैं। शासन व सरकार में बैठे लोग शिक्षा के प्रति संवेदनहीन हैं।

जिसके लिए हमे सतर्क रहने की जरूरत हैं। अभिभावक बच्चे के प्रवेश के लिए संस्था में आता हैं। तो अपने बच्चे के भविष्य के बारे में ही सोचता हैं। समाज के संस्था के प्रति विश्वास को बनाए रखना कठिन हो रहा हैं। अभिभावक भगवान के बाद किसी पर विश्वास करता हैं तो शिक्षक पर ही करता हैं।पूरी शिक्षा व्यवस्था पूंजीपतियों के हाथों में देने का कार्य चल रहा हैं। दुनिया के सारे लोग कहते हैं कि गरीबी दूर करने के लिए बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना पड़ेगा। पढ़े लिखे बच्चों को काम नही दे सकते तो काहे का विश्वगुरु बनगे। यूक्रेन में जीरो डिग्री तापमान हैं, फिर भी 36 हजार युवा भारत से यूक्रेन में डॉक्टरी पढ़ने गए। 30 से 35 फीसदी लोग निरीक्षण हैं। हम कह खड़े हैं रोज अपने मन की बात होती हैं। कभी वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षको के बारे में भी बात कर लें। शिक्षक विधायक ने कहा राज क्यो करते हो जब अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य नही दे सकते हो। बच्चें को किताब अभी तक नही दिया गया। कभी पुरानी पेंशन का दिया तो जला दो। संचालन पूर्णेश्वर मिश्र ने किया। प्रबंधक राजेश चन्द्र शर्मा, प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र, गोपेश्वर पांडेय, पूर्व प्रधानाचार्य प्रकाश चंद पटेल, राम पुकार यादव, रामचन्द्र यादव, कामता यादव, रामबिलास, रविन्द्र उपाध्याय, विजय बहादुर वर्मा, शिवकरन, रामबचन राम, शम्भू नाथ गुप्ता, रजनीरंजन, ह्दय नारायण मिश्र, हरेंद्र सिंह, गणेश जायसवाल भाजपा नेता रामेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button