जनसहभागिता से ही होगा टीबी का उन्मूलन-डीएम

पड़रौना/कुशीनगर। विश्व क्षयरोग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मुक्त पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाले निक्षय मित्रों का सम्मान तथा पांच टीबी रोगियों में पोटली की पोटली वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि जनसहभागिता से ही होगा टीबी का उन्मूलन। उन्होंने ने कहा कि आज जितने भी ग्राम पंचायतो के प्रधानगण टीबी मुक्त पंचायत के लिये सम्मानित किये जा रहे है उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है क्योंकि अब उन्हें इस बात का ध्यान रखना है कि कोई भी व्यक्ति बीमार होता है तो उसे तत्काल विभाग को सुचित करें ताकि कोई नया मरीज न बन पाये। उन्होंने कहा कि टीबी के जीवाणु सभी व्यक्ति के अंदर पाये जाते है।अतः सभी को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिये तथा रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आहार का सेवन करना चाहिये। उन्होंने ने निक्षय मित्रों की सराहना करते हुये कहा कि आप द्वारा दिये जाने वाला प्रोटीनयुक्त आहार टीबी रोगी खाकर शीघ्र स्वस्थ हो रहा है। उन्होंने इस कार्य में और लोगों के सहयोग की अपील भी किया गया। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के जनजागरूकता की आवश्यकता है। यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पोषण पोटली देकर हम टीबी से लड़ रहे व्यक्तियों के स्वस्थ्य होने में सहयोग करे तथा उनका हौसला बढ़ाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अल्पना रानी गुप्ता ने किया। अतिथियों का स्वागत जिलाक्षयरोग अधिकारी डॉ एस.एन.त्रिपाठी ने किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनूप मिश्र ने किया।आभार ज्ञापन निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम में 52 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को गाँधी जी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दो पंचायतों पड़रौना ब्लाक के बहादुरगंज के प्रधान बृजेश यादव एवं सेवरही के बनवारिया के अखलेन्द्र यादव को दो वर्ष लगातार टीबी मुक्त होने पर जिलाधिकारी द्वारा गाँधी जी की रजत प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तथा 50 ग्राम पंचायतों को पहली बार टीबी मुक्त होने पर गाँधी जी की कांस्य प्रतिमा तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत नेबुआ ब्लाक के धिंनहुआ की प्रधान अंजू सिंह, कुइया के शत्रुजंय सिंह, तमकुही ब्लाक के बनवीरा की प्रधान नीलम शाही,बसडीला पांडेय की प्रधान माधुरी पांडेय,कसया ब्लाक के मधवापुर की प्रधान सितारा देवी,विशुनपुरा ब्लाक के मठिया प्रसिद्ध तिवारी की प्रधान सितारा देवी,मोतीचक ब्लाक के रोहुआ मच्छरगावा की प्रधान सुमित्रा देवी,सुकरौली ब्लाक के बेलवा खुर्द की प्रधान विकास कुमार,हाटा ब्लाक के खड्डा की संध्या मिश्रा,महुवी की सविता देवी आदि रही। निक्षय मित्र के रूप में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ रामजियावन मौर्या,जिला पंचायत अधिकारी आलोक प्रियदर्शी,जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण गुप्ता,आईएमए के डॉ अजय शुक्ला,अवध सुगर मिल हाटा के डॉ नवनीत त्यागी,प्रवासी मदद फाउंडेशन के अविनाश कुमार पिंटू को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पाँच टीबी रोगियों में पोषण पोटली भी वितरित किया गया।गोद लेने वालों में डॉ रविन्द्र प्रसाद मुख्य पशुचिकित्साधिकारी,अभय कुमार सुमन उपायुक्त उद्योग,सुभाष चन्द्र जिला आबकारी अधिकारी,यशवंत कुमार गौतम,सहायक अभियंता नलकूप,भरतलाल गौड़ जिला अल्पसंख्यक अधिकारी द्वारा प्रोटीनयुक्त पोषण पोटली दिया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम सन्यवक अनुपम कुमार मिश्र,जिला पीपीएम सन्यवक नितेश राय,जिला टीबी-एचआईबी समन्वयक चंद्रशेखर यादव,विशाल जयसवाल, विवेक यादव,अमित राय, सन्दीप मौर्या,शाहिद अंसारी,सन्तोष यादव,सत्येन्द्र पांडेय,आदित्य तिवारी,संजय द्विवेदी,धनन्जय पांडेय,अमित श्रीवास्तव,नवीन मिश्र,निशांत मिश्र,राकेश राव, रामप्रकाश गौतम,अशोक यादव,विवेक चौधरी,राकेश सोनकर,सत्येन्द्र कुमार,इसरार अली,विपिन कुमार,करन कुमार,प्रभु,वीरेंद्र,राजा आदि उपस्थित रहे।



