गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

प्रतिभा खोज परीक्षा बनवारी देवी इंटर कालेज में हुई संपन्न ; कुल 58 बच्चों ने किया प्रतिभाग

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर(बहराइच) : अशोक नगर खुटेहना स्थित बनवारी देवी इंटर कालेज में प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया ; जिसमें 58 बच्चों ने प्रतिभाग किया। मिली जानकारी अनुसार पर्यावरण संरक्षण सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को बनवारी देवी इंटर कालेज में आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में कक्षा 3 से कक्षा 12 तक की कक्षाओं में अध्ययनरत कुल 58 बच्चों ने प्रतिभाग किया। पर्यावरण संरक्षण सोसायटी के अध्यक्ष रमेश चन्द्रा ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में जिले का स्तर काफी निचले पायदान पर है। जिले की प्रतिभाओं का चिन्हांकन कर उनमें निखार लाने सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने में उन्हें मदद प्रदान करने के उद्देश्य से सोसायटी द्वारा प्रतिभा खोज की जा रही है। उन्होंने बताया कि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके,बच्चे जिले की प्रतिष्ठा को स्थापित करके परिवार का नाम रोशन करें यही सोसायटी का मूल उद्देश्य है।श्री चन्द्रा ने बताया कि परीक्षा में सफल बच्चों को जहां डीएम मोनिका रानी द्वारा 20 अप्रैल को सम्मानित किया जायेगा वहीं इन बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये ऑनलाइन कोचिंग की मुफ्त सुविधा प्रदान की जायेगी। बनवारी देवी इण्टर कालेज के प्रंबधक समय प्रसाद मिश्र व प्राचार्य प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने सोसायटी के प्रयास की जमकर सराहना की।इस अवसर पर प्रतिभा खोज परीक्षा समिति के समन्वयक अभिषेक भारती, मोहम्मद ईसा, डॉ राजित राम निषाद, अजीत वर्मा,प्रहलाद कनौजिया, प्रशांत कनौजिया, घनश्याम मौर्य, राधेश्याम कन्नोजिया,भीम सिंह एडवोकेट, डॉ सुन्दर लाल बौद्ध,संजय मोहन, धर्मेंद्र गौतम, तथागत अरूण,एस के मौर्य, सचिव पुष्पा बौद्ध, रुचि मौर्या, राधा भास्कर एडवोकेट , मोहित पांडेय,विनोद पांडेय, राहुल पांडेय,आशीष वर्मा, साबित राम वर्मा, लायक़ राम यादव, अबरार अहमद, मोहम्मद इशारत ख़ान एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!