कैम्प लगाकर 60 ग्रामीणों का हुआ एक्सरे,7 सम्भावित के बलगम नमूने एकत्रित हुये
जन जन को टीबी रोग के प्रति करना है जागरूक-आशुतोष मिश्र

कसया/कुशीनगर। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कैम्प लगाकर पोर्टेबल एक्सरे मशीन द्वारा लोगों की जाँच की जा रही है तथा टीबी रोग के प्रति जागरूक भी किया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को स्थानीय सीएचसी के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मन्दिर गोपालगढ़ के प्राथमिक विद्यालय सबया में कैम्प लगाकर आसीएमआर संस्था द्वारा पोर्टटेबल एक्सरे मशीन से 60 व्यक्तियो का डिजिटल एक्सरे किया गया। जिसमें सात टीबी के लक्षण वाले सम्भावित व्यक्तियों के बलगम के नमूने भी जाँच हेतु एकत्रित किये गये। कैम्प में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि जन जन को टीबी रोग के प्रति जागरूक करना है तभी हम टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बना सकते है तथा प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत 2025 के सपने को साकार कर सकते है। श्री मिश्र ने उपस्थित लोगों को बताया कि बलगम वाली खाँसी आये,बलगम में खून आना,शाम को बुखार हो,सीने में दर्द हो,वजन में गिरावट आये,शरीर के किसी भी हिस्से में गाँठ हो तो तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पर सम्पर्क कर अपनी जाँच करवाये। जाँच एवं उपचार निःशुल्क है तथा यदि कोई टीबी का मरीज निकलता है तो उसे उपचार के साथ प्रतिमाह एक हजार रुपये का पोषण भत्ता भी दिया जा रहा है। इस दौरान सीएचओ पूनम भारती,संगिनी सुमित्रा देवी,आशा गीता देवी,मीना देवी,रिम्पू देवी,आसीएमआर टीम के डॉ शैलेन्द्र कुमार,आशुतोष त्रिपाठी,प्रिंस यादव,सुधाकर राय, आकाश कुमार,रवि चौहान,सैम्पल ट्रांसपोर्टर धनश्याम प्रसाद आदि उपस्थित रहे।




