उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
नगर पंचायत शोहरतगढ़़ सभागार में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ सभागार में गुरुवार को चेयरमैन उमा अग्रवाल की अध्यक्षता एवं चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल व ईओ अजय कुमार की उपस्थिति में कर्मचारियों सहित कार्यालय स्टाफ के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अबीर गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। चेयरमैन, चेयरमैन प्रतिनिधि व ईओ ने कर्मचारियों व कार्यालय स्टाफ के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। इसके बाद सभी कर्मी एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करने लगे। कर्मचारियों में मिष्ठान का वितरण किया गया। चेयरमैन उमा अग्रवाल ने कहा कि रंगों का पर्व सभी लोग सौहार्दपूर्वक मनायें। इस दौरान लिपिक राजेश त्रिपाठी, कमलेश गुप्ता, ब्रह्मदेव कसौधन, सहित नगर पंचायत कर्मी व अन्य लोग मौजूद रहें।




