पुलिस ने गुमशुदा किशोर को 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपूर्द

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। थाना शोहरतगढ़़ पर राजेश गुप्ता निवासी ग्राम बैदोली थाना शोहरतगढ़ ने लिखित सूचना दिया कि उनका पुत्र 15 बर्षीय सचिन गुप्ता जो कक्षा ग्लोवियस कानवेन्ट पब्लिक स्कूल चोड़ार मे कक्षा 03 का छात्र था, जो पढ़ने की बात को लेकर अपने परिजनो से नाराज होकर दिनांक 06.03.2025 को अपने घर से बिना किसी से बताये कहीं चला गया। सचिन के गायब होने के शिकायत पर थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत राय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए काफी खोजबीन और तलाश किया गया। पुलिस के अथक प्रयास से राजेश कुमार के पुत्र सचिन गुप्ता को शुक्रवार को 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई और धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




