शुभांशी शुक्ला ने बलरामपुर जिले को देश कि राजधानी के मंच पर किया गौरवान्वित

बलरामपुर। शुभांशी शुक्ला ने बलरामपुर जिले का परचम लहराया। मोहल्ला बलुहा कि निवासी शुभांशी शुक्ला को विकसित भारत समिट 2025 दिल्ली मे भारतीय नागरिक गौरव सम्मान मे निमंत्रण मिला जिसमे बलरामपुर कि बेटी को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम मे देश विदेश से 8 सम्मानीय वक्ता को निमंत्रण मिला था। इस कार्यक्रम मे शुभांशी शुक्ला ने “युवाओं के अगली पीढ़ी के सुधार” के बारे मे अपना विचार साझा किया। आपको बता दे शुभांशी शुक्ला ने बलरामपुर के मार्डन गर्ल्स कॉलेज से प्रारम्भिक शिक्षा पूर्ण किया इसके बाद डस्ज्ञ कॉलेज से स्नातक कि डिग्री हासिल किया। बनारस विश्वविद्यालय से स्नात्तकोत्तर कि डिग्री पूर्ण किया है। इनका आगे का सपना है संघ लोक सेवा आयोग मे चयनित होकर देश कि सेवा करना है। इनके पिता मुकेश शुक्ला जिन्होंने बताया कि बेटी शुरुआत से ही किसी भी विषय पर गहन चिंतन करना अपने विचारों को कलम बद्ध तरीके से लिखने कि दिलचस्पी रहती थी। स्नातक कि पढ़ाई करते करते शुभांशी ने कई किताबों का लेखन भी किया जिससे इनको कई मंच पर सम्मान मिलता रहा है। इनके माता पिता और शिक्षक गण अति गौरवान्वित महसूस कर रहे है।




